PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2020 | Registration

Advertisement

PM Kisan Samman Nidhi Yojana को केंद्र सरकार ने किसानों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। किसान दिन-रात मेहनत करके देश के लिए अन्न उत्पन करते हैं। ऐसे में बहुत खबरें आती हैं कि बहुत से किसान गरीबी के कारण आत्महत्या कर लेते हैं। केंद्र सरकार ने किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए pm kisan samman nidhi yojana शुरू की है। PM kisan samman nidhi yojna के तहत केंद्र सरकार द्वारा किसानों को सालाना 42 हजार रुपये की आर्थिक मदत की जाएगी। वैसे तो सरकार ने किसानों के लिए बहुत सारी योजनायें बनाई थी लेकिन PM Kisan Samman Nidhi योजना इन सभी में सबसे सफल व कारगर रही है।  

अगर आप PM Kisan Samman Nidhi योजना से जुड़े हैं और अपना अपना बैंक अकाउंट Pm Kisan Yojana Bank Account से जुड़वाया हुआ है, तो आप केंद्र सरकार से हर साल 42,000 रूपये की आर्थिक मदत प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना से नहीं जुड़े हैं, तो आज ही registration करें। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana से आपको पैसे कैसे मिलेंगे ?

अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के साथ जुड़ते हैं, तो आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत  6 हजार रूपये दिए जायेंगे। यह 6 हजार रूपये आपको साल में दो-दो हजार रूपये की किस्तों के रूप में दिए जायेंगे। जो आपको 6000 रूपये पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलेंगे वो इस प्रकार मिलेंगे -
  • पहली किश्त - 1 दिसंबर से 31 मार्च
  • दूसरी किश्त - 1 अप्रैल से 31 जुलाई 
  • तीसरी किश्त - 1 अगस्त से 30 नवंबर
अब बात आती है कि 6000 रूपये तो मिल जायेंगे लेकिन बाकी के 36,000 रूपये पीएम किसान मानधन योजना के तहत आपको दिये जायेंगे। आपको बतादें 36000 रूपये लेने के लिए आपको अलग से किसान मानधन योजना के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करना पड़ेगा। जब आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के लिए रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तो आप खुद ही पीएम मानधन योजना के लिए रजिस्टर हो जायेंगे। 

आपको हर महीने 3000 रूपये पैंशन के रूप में दीये जायेंगे। यानि 12 महीने में आपको 12 * 3000 = 36,000 रूपये मिलेंगे। सरकार ये 36,000 रूपये उन किसानों को देगी जिनका जीवन निर्वाह करने  का साधन खेती है। इस योजना से उन किसानों को अच्छा लाभ मिलेगा जो छोटे किसान हैं या फिर दूसरों की खेतों में काम करके अपना जीवन निर्वाह करते हैं। 

आपको बता दें पीएम किसान सम्मान निधि योजना का सबसे अधिक लाभ हरियाणा के किसानों से उठाया है। हरियाणा के करीब 4 लाख लोगों ने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर बिहार के तीन लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। उत्तरप्रदेश के लगभग ढाई लाख PM Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ उठा रहे हैं। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration - पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए pm kisan samman nidhi official website - https://pmkisan.gov.in को खोलना पड़ेगा। यहाँ आपको New Registration का विकल्प मिलेगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।

इसके बाद जो नया पेज आपके सामने खुला है यहां आपसे Adhar Card का नंबर पूछा जायेगा। अपना आधार नंबर यहाँ enter करें। 

इसके बाद आपके सामने kisan samman nidhi registration form खुल जायेगा। इस फॉर्म में आपको आपको अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गाँव की जानकारी भरनी है। इसके बाद आपको इसमें अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, आधार कार्ड डिटेल्स, जेंडर, केटेगरी डालनी है। अब इसमें अपनी बैंक डिटेल्स डालें जिसमें आप अपना पैसा मंगवाना चाहते हो। इसमें आपको बैंक का खाता नंबर, IFSC Code, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि भरें। इसके बाद आपको अपने खेती से जुड़ी जानकारी भरनी हैं जैसे खसरा नंबर, आपके पास कितनी जमीन हैं और सर्वे नंबर।

अब आपको Save बटन पर क्लिक करना है और फॉर्म को Submit कर देना है। अगर आप अपने आवेदन का status जानना चाहते हो, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-24300606 पर फ़ोन कर सकते हो। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana से जुड़ी जरुरी जानकारी 

PM Kisan Samman Nidhi Official Website: www.pmkisan.gov.in

PM Kisan Samman Nidhi Form PDF: Click Here to Download Form

PM Kisan has another helpline: 0120-6025109

इस लेख में आपने क्या सीखा?

दोस्तों इस लेख में आपने जाना PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या होती है और इसे सरकार ने क्यों शुरू किया है। इसके साथ ही आपने यह भी सीखा कि किसान सम्मान निधि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करते हैं। इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि जिन किसानों को इस बारे में पता नहीं हैं तो वो भी किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.