What is IDV in Bike Insurance - हिंदी में जानें

Advertisement

इस लेख में हम आपको what is idv in bike insurance के बारे में हिंदी में बताएँगे। अगर आपने अपने किसी वाहन का बीमा करवाया है, तो आपने अक्सर IDV शब्द के बारे में जरूर सुना होगा। जब वाहन चोरी हो जाये या एक्सीडेंट में पूरी तरह क्षति ग्रहस्त हो जाता है तो आपको वाहन की IDV के हिसाब से पैसा मिलता है। इस लेख में हम आपको IDV Full Form, इसका मतलब और कैसे IDV की गणना की जाती है के बारे में विस्तार से बताएँगे।

IDV की full form Insured Declared Value होती है। इसका हिंदी में अर्थ बीमायुक्त (वाहन) का घोषित मूल्य होता है। 

What is IDV in Bike Insurance

What is IDV in Bike Insurance - आईडीवी क्या होती है?

कार, बाइक या आपके किसी भी वाहन बीमा में IDV वाहन की वह अधिकतम कीमत होती है, जो कि आपको आपके वाहन का एक्सीडेंट होने पर पूरी तरह क्षति ग्रष्त या चोरी होने पर आपको मिलती है। अगर इसे simple भाषा में कहें तो यह वाहन की वर्तमान बाजार की कीमत होती हैं। आप जिस भी कंपनी से वाहन का बीमा करवाते हैं तो वो कंपनी आपको IDV के आधार पर ही मुआवजा देती हैं। वाहन बीमा की अवधि के हिसाब से बीमा कंपनी 5% से 10% तक IDV घटा भी सकती है।

IDV की जरुरत क्यों पड़ती है?

जैसा की हमने आपको बताया अगर आपका वाहन चोरी हो जाता है या फिर किसी दुर्घटना में पूरी तरह नष्ट हो जाता है, तो आप चाहेंगे की आपको मुआवजे के तौर पर ज्यादा पैसा मिले और insurance कंपनी आपको कम पैसा देना चाहेगी। इस समस्या का समाधान IDV की मदत से निकाला जाता है। जब आप अपनी बाइक या कार का insurance करवाते हैं उसी समय वाहन की IDV को निश्चित कर दिया जाता है। इसके बाद जब भी आपका वाहन चोरी हो जाता है या पूरी तरह नष्ट हो जाता है तो आपको जितना amount IDV में लिखा होगा उतना आपको बीमा कंपनी पैसा दे देगी। 

IDV Calculate कैसे की जाती है?

किसी भी वाहन की IDV को तय करने के लिए निम्लिखित तीन चीजों को ध्यान में रखा जाता है -
जब वाहन को शोरूम से खरीदा गया था, तब उसकी कीमत क्या थी। 
वाहन को खरीदे हुए कितना समय हो गया है। 
वाहन में अलग से जो सामान (accessories) लगायीं हैं उनकी क्या कीमत है।  

आपने क्या सीखा 
इस लेख में आपने What is IDV in Bike Insurance के बारे में सीखा है। इसके साथ ही हमने आपको यह भी बताया की IDV  को कैसे calculate किया जाता है। अगर आपको IDV से जुड़ा कोई भी डाउट है, तो कमेंट करें हम आपकी पूरी सहायता करेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.