KYC Full Form in Hindi - जानिए KYC क्या होती है?

Advertisement

आपने KYC Full Form क्या होती है के बारे में जानने के लिए सर्च किया है, तो अब आप बेफिक्र हो जाइये। इस लेख में हम आपको KYC Full Form, KYC को क्यों इस्तेमाल किया जाता है और किन-किन जगह इस्तेमाल किया जाता है के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। अगर आप बैंक में नया account खुलवाने जाते हो या लेन-देन से जुड़ा कोई भी कार्य ऑनलाइन करना चाहते हो, तो आपको अपनी KYC करवानी ही पड़ेगी। अब आप बार-बार सोच रहे होंगे ये KYC शब्द तो बहुत सुन लिया अब बता भी दो ये होता क्या है, तो चलिए हम आपको अब बताते हैं KYC Full Form in Hindi

KYC Full Form in Hindi

KYC Full Form - KYC की Full Form क्या होती है?

KYC की Full Form है - "Know Your Customer".  अगर हिंदी भाषा में इसका मतलब समझें तो KYC का अर्थ है "अपने ग्राहक को जानिए". बैंक तथा दूसरी वित्तीय कंपनियां KYC Form को अपने ग्राहकों से भरवा कर कुछ पहचान के प्रमाण लेती हैं। इस process के माध्यम से वे अपने ग्राहक की पहचान की पुष्टि करती हैं। अब तो आप समझ गए होंगे KYC ग्राहकों की पहचान की पुष्टि करने की एक प्रक्रिया है। बैंकों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने नियम बनाया है की सभी ग्राहकों की KYC यानि ग्राहकों की पहचान की पुष्टि करना अनिवार्य है। 

और पढ़ें - QR Code Full Form

KYC के लिए जरुरी कागजात - Needed Documents for KYC

कोई भी कंपनी जो अपने KYC फॉर्म भरवा रही है उसका बस यह उपदेश्य है की वो अपने ग्राहक की असली पहचान करके उसे अपनी सेवाएं प्रदान कर सके। ज्यादातर KYC में ग्राहक की पहचान, नाम और पते की पुष्टि करने के लिए फोटो व address proof की जरूरत पड़ती है। Address Proof में आप Adhar Card, Pan Card, Driving License या Rashan Card जैसे documents दे सकते हैं। 

KYC क्यों जरुरी है?

KYC का मुख्य उद्देश्य यह है की कोई भी ग्राहक जाने या अनजाने में बैंकिंग प्रणाली या सेवाओं का गलत उपयोग ना कर पाए। अपराधियों द्वारा नकली पहचान पत्र, नकली address proof देकर धोखा-धड़ी करने को KYC के द्वारा रोका जा सकता है।  

इस लेख में आपने क्या सीखा?
अब आपको पता है KYC Full Form व KYC Full Form in Hindi क्या होती है। इसके साथ-साथ ही आपको अब यह भी पता लग गया है आखिर KYC को किया क्यों जाता है और इसे करने के क्या-क्या फायदे होते हैं। अगर आपका KYC से जुड़ा कोई भी डाउट है, तो हमें कमेंट करें। हम आपकी इस विषय पर पूरी सहायता करेंगे। 

इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। ताकि यह जरुरी जानकारी सभी तक पहुँच पाए।  

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.