पोहा बनाने की विधि - Poha Recipe in Hindi

Advertisement

जैसे हर जगह का जोई ना कोई famous food होता है उसी तरह से पोहा को भारत के पश्चिमी राज्यों में सुबह के नाश्ते के रूप में खाया जाता है। महाराष्ट में इसे पोहे और गुजरात में इसे पोहा के नाम से जाना जाता है। आज के समय में पोहा पुरे भारत में खाया जाता है क्योंकि ये बहुत पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है। तो इस लेख में मैं आपको poha recipe in Hindi के बारे में बताऊंगा। पोहा बनाना बहुत आसान है आप इसे पांच से दस मिनट में बना सकते हैं। पोहा में आप अलग-अलग सब्जियां भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे ये और ज्यादा healthy breakfast option बन जाता है।

Poha Recipe in Hindi


Poha Recipe Ingridients - पोहा बनाने के लिए जरुरी सामिग्री

पोहा बनाने के लिए आपको नीचे दी गयी सामिग्री की जरुरत पड़ेगी। इनके अलावा आप अपने हिसाब से भी सब्जियां add कर सकते हैं -

  • पोहा - 1 कप
  • तेल - 1 चम्मच 
  • हींग - 1 चुटकी 
  • राई - 1 छोटा चम्मच 
  • प्याज़, बारीक कटा हुआ - आधा कप 
  • कढ़ी पत्ता - 8 से 10
  • साबुत लाल मिर्च - 3 
  • आलू, बारीक कटा हुआ - आधा कप 
  • हल्दी - आधा छोटा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च - एक चम्मच  
  • नींबू का रस - 1 चम्मच 
  • हरा धनिया - 1 चम्मच 
  • नींबू का छिलका - गार्निशिंग के लिए

Poha Recipe in Hindi - पोहा बनाने की विधि

सबसे पहले एक चलनी में पोहा डालकर थोड़ा सा धोलें। ध्यान रहे पोहा को ज्यादा देर तक पानी में ना रखें। Extra पानी को साथ की साथ निकाल दें। 

एक पैन में तेल डालकर उसे गरम करलें । अब तेल गरम होने पर उसमें हींग और  राई डालदें। 30 Second बाद इसमें कढ़ी पत्ता, प्याज़ और साबुत लाल मिर्च डालें और अच्छे से मसाले को पकालें। 

जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें आलू डालें और जब आलू हल्के से सुनहरे रंग के हो जाएं अब इसमें हल्दी डाल दें।

अब आलू को धीमी आंच पर Fry करलें। 

अब आँच को तेज करके इसमें नमक और पोहा डालकर साथ की साथ चलाते रहे ताकि मसाला अच्छे से mix हो जाये। 

अब गैस बंद करके इसमें हरी मिर्च, नींबू का रस और आधा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें। 

आपका Healthy और स्वादिष्ट पोहा ready है। इसे एक कटोरी में निकाल लें और इसके ऊपर थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया और नींबू का छिलके से गार्निश करके परोसें। 


FAQ

Ques -1: पोहा क्या चीज से बनता है?

Ans:  पोहा धान से बनाया जाता है। जब चावल छिलके के अंदर होता है तो इसे फैक्ट्री में लाकर साफ़ करते हैं और मशीन के माध्यम से छिलके से साथ ही इसे प्रेस किया जाता है। जिससे छिलका अलग हो जाता है और पोहा छिलके की वजह से अपनी शेप ले लेता है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.