Valentine Week | Valentine Week Days Name With Date

Advertisement

Valentine Week प्यार करने वालों के लिए एक बहुत ही खूबसूरत Week होता है। Valentine Week में अलग-अलग days होते हैं जिन्हें couples बहुत प्यार से मनाते हैं। Valentine Week हर साल फरवरी में आता है। वैसे तो Valentine's day पश्चिमी देशों में मनाया जाता है लेकिन आजकल इन दिनों को पूरी दुनिया में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। Valentine Week 7 फरवरी (Rose Day) से शुरू होता है और 14 फरवरी (Valentine's Day) को समाप्त होता है। 

इन दिनों में प्यार करने वाले अपने partner को अलग-अलग Valentine Days पर गिफ्ट्स देते हैं और एक-दूसरे के साथ जीवन भर साथ रहने के वादे करते हैं। तो आइये अब हम आपको Valentine Week के सभी days की list दिखाते हैं।  

Valentine Week | Valentine Week Days Name With Date

Valentine Week

अगर आपकी कोई Girlfriend या Boyfriend है, तो आपको अपने Lover को all days of valentine week जरूर wish करने चाहिए। आइये अब हम valentine week के सभी दिनों के बारे में जानते हैं। Valentine Week Days Name With Date इस प्रकार हैं :-

1. Rose Day - 7 फरवरी

Rose Day Valentine Week का सबसे पहला दिन होता है। इसे 7 फरवरी को मनाया जाता है। गुलाब को प्यार की निशानी माना जाता है। आप अगर किसी को प्यार करते हैं तो इस दिन गुलाब देकर प्यार का इजहार कर सकते हैं। अगर हाँ हो जाये तो अच्छा है और मना करदें तो ? कोई शब्द नहीं हैं कहने को।   

2. Propose Day - 8 फरवरी

Propose Day Valentine Week का दूसरा दिन है। इस दिन आप अपने lover को अपने दिल की बात बोल सकते हैं। यह दिन अपने दिल का हाल सुनाने के लिए सबसे अच्छा दिन है। 

3. Chocolate Day - 9 फरवरी

Chocolate Day Valentine Week का तीसरा दिन है। लड़कियों को चॉकलेट बहुत अच्छी लगती हैं। आप अपनी लवर को इस दिन चॉकलेट उपहार में देकर खुश कर सकते हैं। वैसे ज्यादातर लड़कियों को Dairy Milk Silk बहुत अच्छी लगती है। 

4. Teddy Day - 10 फरवरी

Teddy Day को Valentine Week के चौथे दिन चौथे दिन पर मनाया जाता है। इस दिन अपने लवर को Teddy Bear गिफ्ट में देते हैं। लड़कियों को Teddy Bear बहुत अच्छे लगते हैं। 

5. Promise Day - 11 फरवरी

Promise Day Valentine Week के पांचवें दिन को मनाया जाता है। इस दिन आप अपने लवर को Promise (वचन) दे सकते हैं। रिश्तों में उतार-चढ़ाव आना बहुत आम बात है। इस दिन को आप अपने लवर को कोई ऐसा वचन दे सकते हैं जिससे उसे यह महसूस हो कि वो आपके लिए बहुत special है। 

6. Hug Day  - 12 फरवरी

Hug Day को Valentine Week के छठे दिन मनाया जाता है। इस दिन आप अपने प्यार को Hug बोले तो जादू की झप्पी दे सकते हैं। 

7. Kiss Day - 13 फरवरी

Kiss Day को Valentine Week के सातवें दिन मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले एक-दूसरे को kiss 😘 करते हैं। 

8. Valentines Day - 14 फरवरी

Valentines Day को हर वर्ष 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन को प्यार के दिन के तौर पर मनाया जाता है। अगर इस दिन को मनाने के पीछे की कहानी के बारे में जानें तो यह दिन संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। 

Conclusion 

दोस्तों हमने आपको इस लेख में Valentine Week के सभी दिनों के बारे में अच्छे से बताया है। Valentine Week को प्यार के रूप में मनाया जाता है। इसलिए कभी भी टाइम पास के लिए किसी की feelings के साथ ना खेलें। क्योंकि प्यार एक बहुत खूबसूरत अहसास है जिसका कभी मजाक नहीं बनाना चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.