जानिए शक्तिमान नाटक क्यों बंद हुआ था - Shaktimaan Kyu Band Ho Gaya

Advertisement

Shaktimaan Kyu Band Ho Gaya: दोस्तों शक्तिमान भारत का पहला सुपरहीरो है। बचपन में सभी बच्चे स्कूल से बंक मारकर शक्तिमान देखते थे। शक्तिमान नाटक 13 September 1997 को शुरू हुआ था। यह नाटक दूरदर्शन पर आता था। उस समय यह नाटक इतना प्रचलित था की बच्चे  शक्तिमान की ड्रेस पहनने लगे थे। कुछ बच्चे तो शक्तिमान की तरह उड़ने की कोशिश में छत से कूद जाते थे।

Shaktimaan Kyu Band Ho Gaya
Shaktimaan Kyu Band Ho Gaya
शक्तिमान एक ऐसा नाटक था जिसे देखने में तो मजा आता ही था। इसके साथ ही शक्तिमान बच्चों को अच्छी शिक्षा भी देता था। इसलिए बहुत कम समय में शक्तिमान भारत का सबसे प्रसिद्ध नाटक बन गया था। शक्तिमान बहुत अच्छा चल रहा था लेकिन इस बावजूद भी कहानी पूरी हुए बिना ही बंद कर दिया गया। इस सवाल का जवाब बहुत कम लोग जानते हैं। इस लेख में हम आपको Shaktiman Ke Band Hone Ka Karan बताएँगे। 

शक्तिमान नाटक को मुकेश खन्ना जी ने बनाया था। मुकेश जी ने ही शक्तिमान की भूमिका निभाई थी। मुकेश जी ने शक्तिमान नाटक को दूरदर्शन पर चलाने के लिए दूरदर्शन के अधिकारीयों से बात की। तो उन्होंने मुकेश खन्ना को शक्तिमान के लिए रात का समय दिया। और उन्हें यह भी कहा कि आपको इसके लिए 3.5 लाख रूपये प्रति स्लॉट देने होंगे। मुकेश खन्ना जी इस बात से सहमत हो गए। जैसे-जैसे शक्तिमान चैनल प्रसिद्ध होता गया दूरदर्शन मुकेश जी से ज्यादा पैसे लेने लग गया। लें हद तो तब हुई जब दूरदर्शन के अधिकारीयों में मुकेश जी से 16 लाख प्रति स्लॉट मांगे। मुकेश जी को इससे बहुत नुकसान हो रहा था। इस वजह से उन्होंने अपने इतने प्रसिद्ध नाटक को दूरदर्शन की ज्यादा फीस के कारण बंद कर दिया।

हालाँकि मुकेश जी ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है कि शक्तिमान की अधूरी कहानी को पूरा करने के लिए शक्तिमान पार्ट - 2 जल्दी शुरू किया जायेगा। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी, तो दोस्तों के साथ शेयर करें।  

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.